हृदयमणि की चरण ही नहीं आचरण भी पूजनीय है:डाॅं० विवेकानंद मिश्रा 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

गया जी 31अगस्त/ स्थानीय डॉं० विवेकानंद पथ पर भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा एवं कौटिल्य मंच के संयुक्त तत्वावधान में अध्यक्ष डॉक्टर विवेकानंद मिश्र जी के आवास पर हृदयमणि देवी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध समाजसेवी विदुषी हृदयमणि देवी अध्यतन भारत पत्रिका के संरक्षिका एवं वरिष्ठ पत्रकार रवि भूषण पाठक की माता थीं। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ सामाजिक और पत्रकारिता जगत में भी शोक की भावना व्याप्त है।

शोक सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत हृदयमणि देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और जीवन को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि एक मां का स्थान परिवार में सबसे महत्वपूर्ण होता है और उनके जाने से उत्पन्न रिक्तता को भर पाना संभव नहीं होता।हृदयमणि देवी ने अपने परिवार को जो संस्कार, स्नेह और जीवन मूल्य दिए, वे सदैव स्मरणीय रहेंगे।

इस अवसर पर डॉक्टर विवेकानंद मिश्र ने कहा कि हृदयमणि देवी का निधन केवल परिवार के लिए हीं अपूरणीय क्षति नही बल्कि सुप्त सामाजिक चेतना को जागने वाली एक आदर्श महिला को हम सबों ने अपने बीच से खो दिया है। उन्होंने कहा कि उनके सरल, सहज और विनम्र स्नेहपूर्ण व्यक्तित्व की स्मृतियां हमेशा परिवार समाज और उनके द्वारा बनाए गए बड़ी संख्या में शुभचिंतकों के बीच जीवित रहेंगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

आचार्य सच्चिदानंद मिश्र ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हृदयमणि देवी का जीवन सादगी, ममत्व और संस्कारों से परिपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि माता द्वारा दिए गए संस्कार और उनका स्नेह व्यक्ति के जीवन में हमेशा मार्गदर्शन का कार्य करते हैं।

बाराचट्टी विधानसभा के जनप्रिय विधायक श्रीमती ज्योति मांझी ने कहा कि किसी प्रियजन का जाना सदैव एक अपूरणीय क्षति होती है। खासकर हृदयमणि देवी जैसी उदार मानवता के प्रतिमूर्ति का। महामानव की स्मृतियां उनके परिवार और शुभचिंतकों के बीच हमेशा बनी रहेंगी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

शोक सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत हृदयमणि देवी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक रवि भूषण पाठक और उनके पूरे परिवार सहित उपस्थित लोगों ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।

शोकसभा में जिन प्रमुख लोगों ने भाग लिया उनमें समाजसेवी पूर्व आरक्षी उपाधीक्षक इकराम साहब स्वामी सुमन भारती पंडित बालमुकुंद मिश्रा आचार्य अरुण मिश्रा मधुप आचार्य अभय पाठक प्रचंड बाबा मृदुला मिश्रा सविता कुमारी सुमन कुमारी वरिष्ठ अधिवक्ता मु.याहिया डॉ जितेंद्र मिश्रा डिंपल कुमारी मनीष कुमार ममता देवी शारदा मिश्रा अमृता पाठक विक्रम मिश्रा रानी मिश्रा अनन्या आयांश सुगंधा मिश्रा अनुज्ञा मिश्रा तनिष्का मिश्रा प्रियांशु मिश्रा अनुपम मेघा मिश्रा डॉक्टर ज्ञानेश भारद्वाज प्रोफेसर सुनील कुमार मिश्रा रंजीत पाठक पवन मिश्रा अजय कुमार मिश्रा सुनील कुमार पुष्पा देवी सुमन कुमारी राखी कुमारी नुसरत परवीन रेशमा रंजना पांडे दीपक पाठक संतोष मिश्रा फूल कुमारी डॉ रविंद्र कुमार डॉक्टर दिनेश कुमार सिंह राजीव नयन पांडेय अशोक दुबे जितेंद्र कुमार मिश्रा विश्वजीत चक्रवर्ती मनीष कुमार मिश्रा पार्वती देवी चंद्रभूषण मिश्रा रजनी चावला सुनीता कुमारी कविता रावत के अलावा कई लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट:- प्रियांशु मिश्रा

v9news
Author: v9news

Leave a Comment

और पढ़ें