हजारीबाग/- झारखंड की सियासत एक बार फिर गर्म हो गई है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने झामुमो जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया पर कोयला और बालू कारोबार को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। योगेंद्र साव ने कहा कि झारखंड सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और उन्हें प्रशासनिक स्तर पर प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि संबंधित भूमि के सभी दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। कांग्रेस द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस पर उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे, हैं और रहेंगे तथा जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाते रहेंगे।
साव ने जेपीएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय सीबीआई जांच की भी मांग की।
पूर्व मंत्री के इन बयानों के बाद झारखंड की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। अब सबकी नजर कांग्रेस के नोटिस पर योगेंद्र साव के जवाब और सत्तापक्ष की प्रतिक्रिया पर टिकी है
रिपोर्ट/- मेराज खान









