शाकाहारी शैली को जीवन का हिस्सा बनाएं: विधायक ज्योति मांझी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

गया जी /- स्थानीय गोल बगीचा स्थित डॉक्टर विवेकानंद पथ पर,भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा एवं कौटिल्य मंच के तत्वावधान मे आयोजित विश्व शाकाहार दिवस समारोह पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बाराचट्टी विधायक श्रीमती ज्योति मांझी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा की हर व्यक्ति को हिंसा रहित शाकाहारी आहार को जीवन शैली का अनिवार्य अंग बनाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि शाकाहार दिवस मनाने का मकसद हम सभी को समझना चाहिए। धरती से आहार के नाम पर होने वाली हिंसा हत्याएं बंद नहीं होगी तब तक बेलगाम हिंसा अत्याचार का बाजार बढ़ता रहेगा। धरती पर शांति और

सद्भावना के साथ करुणा की धाराएं वहे इसके लिए शाकाहार ही एकमात्र उपाय है संपूर्ण मानवता की रक्षा के लिए।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए कौटिल्य मंच एवं भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विवेकानंद मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि आज के बढ़ती प्रतिस्पर्धात्मक युग में जब व्यक्ति भौतिकता की दौड़ में मानसिक तनाव, भ्रम भय, और अहंकार का शिकार हो रहा हो ऐसे समय शाकाहार आहार ही जीवन को संतुलन और सार्थकता प्रदान करने वाली सिद्ध हो सकते हैं। आवश्यकता समाज में है इस बात की प्रचार प्रसार की।

आचार्य सच्चिदानंद मिश्र, नईकी ने कहा कि भारत की सुदृढ़ नीव कभी भी हिंसक प्रवृत्ति में नहीं रहा, बल्कि संवेदनशीलता और मानवता की रक्षा में रहा है जिसका मुख्य कारण सात्विक आहार बिहार में शाकाहार की भूमिका प्रमुख रही है।

डिंपल कुमारी आचार्य सुनील पाठक अभय पाठक अमर जी अजय मिश्रा सीता देवी डॉक्टर ज्ञानेश भारद्वाज मो. याहिया चंद्रभूषण मिश्रा जगन गिरी मनीष कुमार मिश्रा नुसरत जहां रंजन पांडे ताज परवीन डॉक्टर रविंद्र कुमार प्रोफेसर सुनील कुमार मिश्र दीपक पाठक हरिद्वार मिश्रा शारदा साहिबा दिलीप कुमार शंभू गिरी मीना मांझी नीरज वर्मा नीरज मिश्रा रूबी कुमारी नीरू कुमारी मनीष कुमार पुतुल कुमारी चंद्रमौली मिश्रा कुंदन मिश्रा अपरीता मिश्रा मृदुल मिश्रा अनुपमा मिश्रा मेघा मिश्रा बेबी देवी अजय कुमार शिवाजी सुनील कुमार संजय दास रवि कुमार दास टिंकू राम पार्वती देवी अविनाश कुमार रंजीत पाठक पवन मिश्रा जितेंद्र पाठक नवीन पांडे इरशाद आलम विप्लव कुमार पांडे सुधीर दास संजीत पांडे रामचंद्र यादव अशोक कुमार प्रिंस कुमार के अलावा कई लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट:-प्रियाशु मिश्रा

और पढ़ें