खान एवं खनिज विधेयक के विरोध में झामुमो का बड़ा आंदोलन, 7 सितंबर के धरना को सफल बनाने की बनी रणनीति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महेशपुर/– झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड समिति महेशपुर की एक आपातकालीन बैठक प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अध्यक्षता में झामुमो प्रखंड कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय महेशपुर में आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) विधेयक-2026 के विरोध में आयोजित धरना-प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर प्रखंड समिति के पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव दिए। इस दौरान सभी पंचायतों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पंचायत एवं गांव स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने तथा लोगों को विधेयक के संभावित प्रभावों की जानकारी देने की रणनीति बनाई गई। साथ ही, कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने कहा कि झारखंड प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है और यहां के जल, जंगल, जमीन एवं खनिज संपदा पर राज्य की जनता का अधिकार और हित सर्वोपरि है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पारित इस कानून से झारखंड के हितों पर संभावित प्रभाव पड़ सकता है, जिसके खिलाफ झामुमो लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेगा।

उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पूरी एकजुटता और अनुशासन के साथ 7 सितंबर के कार्यक्रम की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। साथ ही पंचायत स्तर पर बैठक एवं जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को धरना-प्रदर्शन में शामिल कराने की अपील की।

वहीं, प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम ने कहा कि 7 सितंबर का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

बैठक में छात्र मोर्चा के जिला सचिव तौसीफ इकबाल, प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, मैईनुद्दीन अंसारी, मिल्टन शेख, जोशीमुद्दीन शेख, प्रखंड सह सचिव अभिषेक कुमार सिंह, हालिम शेख सहित मो. असद, पप्पु अंसारी, बुदल यादव, मोताहार शेख, निरोज मड़ैया, टाइगर शेख, शिवानी टुडू, सेनेली मुर्मू, शांतिलता हेंब्रम, मोहर्रम शेख, डार्फी शेख, कालू शेख, दोस्त मुहम्मद, सेन्टु शेख, बुद्धीन शेख, अब्दुल रज्जाक, अबुल हसन, मिलन शेख, बोकुल शेख, अब्दुल मालेख, नूर आलम शेख, गेब्रियल सोरेन, शाहलुम शेख, शान्तो घोष, हासिबुल शेख सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्ट:- सरोज झा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें