राँची /- माननीय मुख्यमंत्री को झारखण्ड राज्य के सरायकेला- खरसावां जिला में आयोजित होने वाले चीफ मिनिस्टर्स ट्रॉफी – इंटरनेशनल ग्रैंडमस्टर शतरंज चैंपियनशिप- 2026 के आयोजन के संबंध में अवगत कराया। भारतीय शतरंज संघ (AICF) एवं झारखंड शतरंज संघ (SKDCA) के संयुक्त तत्वावधान में दिसम्बर 2026 में प्रस्तावित यह चैम्पियनशिप स्मृति शेष पद्म श्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती को समर्पित है। प्रतिनिधिमंडल में SKDCA के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार, उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण टुडू, श्री शैलेंद्र कुमार एवं श्री अभिषेक दास सम्मिलित थे।
रिपोर्ट मनोज कुमार श्रीवास्तव









