पंडित श्यामजी मिश्र के असामयिक निधन से समाज को अपूणिंय क्षति हुई है: डाॅं विवेकानंद मिश्र 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

गया जी/-  स्थानीय डॉक्टर विवेकानंद पथ गोल गोलबगीच में डॉ. विवेकानंद मिश्र जी के आवास पर स्वर्गीय पंडित श्यामजी मिश्र के असामयिक निधन के उपलक्ष्य में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों एवं शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व, सामाजिक योगदान एवं समाज के प्रति उनकी सेवाओं को स्मरण किया।

प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय राजेश्वर मिश्रा जो राजो जी के नाम से विख्यात थे, के सुपुत्र एवं स्वर्गीय पंडित शारदा मिश्र जी, जो गया जिले के मखपा ग्राम, टिकारी प्रखंड के निवासी थे, अपने समय के ख्याति प्राप्त पहलवान रहे। उन्होंने न केवल राज्य स्तर पर, बल्कि पूरे भारत में अपनी पहलवानी का परचम लहराकर विभिन्न राजाओं द्वारा अनेक बार राजाओं द्वारा पुरस्कृत किए गये। अपने गांव, क्षेत्र एवं समाज का नाम गौरवान्वित किया था। आज उन्हीं के पौत्र, पंडित श्याम जी का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद एवं अपूरणीय क्षति है। गया में एस एस पी आवास के ठीक सामने बाली रोड में उनका आवास था। वे विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा तथा कौटिल्य मंच के वरिष्ठ पदाधिकारी के रूप में भी समाज के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे।

शोक सभा में डॉ. विवेकानंद मिश्र जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वर्गीय पंडित श्याम मिश्र जी के निधन को परिवार एवं समाज के लिए एक बड़ी क्षति बताया। उन्होंने उनके सरल स्वभाव, विनम्रता, उच्च कोटि के व्यवहारिकता मधुरभासिता, सामाजिक सक्रियता एवं समाज के प्रति बहुमूल्य योगदान को विस्तार से याद करते अपनी व्यक्तिगत क्षति तो बताया हीं, संपूर्ण समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति बताया जिसकी पूर्ति दूर- दूर तक नजर नहीं आती है।अश्रुपूर्ण आंखों से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर आचार्य सच्चिदानंद मिश्र (नैकी) जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने स्वर्गीय पंडित श्याम मिश्र जी के व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

शोक सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे शोकाकुल परिवार को तथा इनके बड़ी संख्या में रहे शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

शोक सभा में बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी भारतीय जन क्रांति दल के राष्ट्रीय महासचिव राकेश दत्त मिश्रा विजय बाबू गायब आचार्य सुनील कुमार पाठक संदीप मिश्र अमरनाथ पांडे डा.ज्ञानेश भारद्वाज संदीप पाठक विक्रम कुमार मिश्र अमरनाथ मिश्र दीपक पाठक अजय मिश्रा रंजीत पाठक पवन मिश्रा सुरेंद्र उपाध्याय उत्तम पाठक चंद्रमौली कुमार मिश्रा, मनीष मिश्र किरण पाठक रंजना पांडे सतेंद्र कुमार मिश्र कुंदन मिश्रा रोहित पाठक शंभू गिरी दिलीप कुमार चंद्रमौली मिश्रा नीरज वर्मा प्रियांशु मिश्र नीलम कुमारी सोनी मिश्रा रणजीत मिश्रा नीरज मिश्रा गौरी शंकर मिश्रा शंभू लाल गुर्दा,डॉक्टर गोपी मिश्र केके पाठक मृदुला मिश्रा विनय कुमार शर्मा मनीष कुमार डिंपल कुमारी अनुपम मेघा मिश्रा पुष्पा पार्वती देवी के अलावा कई लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट:- प्रियांशु मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें