आयुर्वेद भारतीय चिकित्सा पद्धति की अक्षय निधि है, इसे राष्ट्रीय चिकित्सा पद्धति घोषित की जाए: डॉ० विवेकानंद मिश्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आयुर्वेद वेद के समानांतर चलता हुआ पंचम वेद है। यह केवल मानवीय नहीं बल्कि समस्त प्राणियों के अत्यंत ही कल्याणकारी स्वास्थ्य रक्षा का आयुर विज्ञान है। विश्व में प्रचलित तमाम व्यक्तियों का जन्मदाता है। यह कथन है विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े आयुर्वेद रक्षा एवं विकास संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विवेकानंद मिश्र का। स्थानीय गोल बगीचा स्थित डॉक्टर विवेकानंद पथ पर आयुर्वेद दिवस समारोह का शुभारंभ करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने आयुर्वेद की निरंतर सरकारी उपेक्षा पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के इतने वर्षों के बाद भी सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आम जनों को नहीं मिल पा रहा है, जबकि आयुर्वेद की व्यापकता, सर्वसुलभता, सरलता, सर्वगुण संपन्नता,और बिल्कुल ही निरापद (यानी साइड इफेक्ट से रहीत) एकमात्र यह चिकित्सा पद्धति है। जिसे सरकारी उदासीनता भट्रस्ट देसी विदेशी खड्यंत्र का शिकार होने के कारण अत्यंत ही महंगी चिकित्सा लेने का सरकार ने पीड़ित जनों को बाध्य कर दिया है। जिसके कारण आए दिन गर्भ से ही तरह-तरह की गंभीर व्याधियों का प्रभाव निरंतर बढ़ता जा रहा है। क्योंकि आज इस क्षेत्र में लगे लोगों का भौतिकवादी लिप्सा इतनी अनियंत्रित हो गई है कि इसे सेवा का नहीं व्यवसाय का बड़ा क्षेत्र बनाया गया है।
इस अवसर पर आचार्य सच्चिदानंद मिश्र ने कहा कि आयुर्वेद की विपुल ख्याति एवं गौरवशाली अतीत का इतिहास रहा है किंतु वर्तमान आयुर्वेद के मूल्यों को पुनर्स्थापना हेतु जन जागृति कार्यक्रम बनाने की आवश्यकता है। तभी आम लोगों को सुदूर गांव से लेकर केंद्र तक चिकित्सा सुविधा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर डॉक्टर पी मिश्रा शंभू गुर्दा राजीव लाल हरि नारायण त्रिपाठी सुरेंद्र दुबे डॉक्टर जितेंद्र अपराजिता मिश्रा अच्युत अनंत मराठे अनुपम मिश्रा डॉक्टर गीता विश्वकर्मा डॉक्टर अकेला डॉ विनोद कुमार मिश्रा डॉक्टर अजीत कुमार मिश्रा राखी कुमारी राजेश त्रिपाठी शंभू गिरी जितेंद्र मिश्रा अशोक दुबे सत्येंद्र दुबे पवन मिश्रा मो याहिया पूनम कुमारी डॉक्टर प्रमोद कुमार मिश्रा डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद डॉक्टर अमरेंद्र प्रसाद डॉक्टर ज्ञानेश भारद्वाज दीपक पाठक विनोद तिवारी राजकुमार यादव अजय मिश्रा सुनील कुमार डॉक्टर दिनेश कुमार सिंह डॉक्टर रविंद्र कुमार मनीष कुमार डिंपल कुमारी मेघा मिश्रा रंजन पांडे ए नीरज वर्मा दिलीप कुमार शिवाजी कुंदन कुमार मिश्रा नीरज मिश्रा रणजीत मिश्रा डॉक्टर मृदुला मिश्रा डॉक्टर ज्ञानेश सविता कुमारी पार्वती देवी भारद्वाज रंजीत पाठक नुसरत जहां रेशमा परवीन हरिद्वार मिश्रा शारदा साहिब पुष्पा कुमारी, संजीव अवस्थी,पुष लता चौबे ,चंद्र भूषण मिश्र, ममता देवी अनीता देवी रजनी चावला के अलावा कई लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट:- प्रियांशु मिश्रा

और पढ़ें